कालाअंब में बसों के ठहराव स्थल पर पसरी गंदगी
अस्थायी पार्किंग स्थल पर लगे कूड़े के ढेर, प्रशासन से सफाई करवाने की उठाई मांग
कार्यालय संवाददाता-नाहन
सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लंबे समय से बस अड्डा न होने के कारण बसों को सडक़ों के किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। औद्योगिक नगरी में निगम और निजी क्षेत्र की दर्जनों बसें प्रतिदिन आवागमन करती हैं। प्रशासन ने बसों की अस्थायी पार्किंग के लिए नया स्थान उपलब्ध करवाया है, लेकिन वहां गंदगी के ढेर लगे होने से चालकों और परिचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम के चालकों का कहना है कि निर्धारित रूट पर चलने वाली बसों को अस्थायी तौर पर इसी स्थान पर खड़ा किया जा रहा है। यहां फैली गंदगी के कारण बसों को निर्धारित समय तक रोकना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नाहन-कालाअंब रूट पर संचालित बसों के लिए उपलब्ध करवाए गए पार्किंग स्थल की उचित सफाई करवाई जाए, ताकि बसों को वहां व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
