शिक्षा के साथ संस्कारों की भी जरूरत

By: Nov 20th, 2026 12:55 am

श्रीराम कथा में राम-सीता विवाह की झांकी ने मोहा भक्तों का मन, आश्रम में धूमधाम से निभाई विवाह की रस्में
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
स्वामी पंडी दास जी महाराज आश्रम कुठेड़ा खैरला में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान गुरुवार को आचार्य पुरुषोत्तम त्रिवेदी जी महाराज ने भक्तों को धर्म, संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने पूतना वध का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान ने पूतना को भी मुक्ति प्रदान की, जबकि माता का स्थान सर्वोपरि है। इसका भाव समझाते हुए। उन्होंने कहा कि भगवान पूतना को नहीं, बल्कि अपनी माता को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि धनुष अहंकार का सूचक है। यदि कोई व्यक्ति शुद्ध भाव और प्रसन्नता से कोई बड़ा कार्य करता है तो प्रभु स्वयं वहां विराजमान होकर उसे सफल बनाते हैं। वहीं मन में क्रोध और अहंकार होने पर भगवान भी दूरी बना लेते हैं, जिसके चलते बड़े-बड़े यज्ञ और शुभ कार्य भी असफल हो जाते हैं। आचार्य जी ने वट वृक्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि उसका बीज छोटा होता है, लेकिन भूमि मिलने पर वह विशाल वृक्ष बनकर हजारों लोगों को राहत प्रदान करता है। उन्होंने कहा की लेकिन उनमें पारंपरिक संस्कारों की अभाव देखने को मिल रहा है।

मन में वासना का थोड़ा सा अंश भी शेष रह जाए तो वह कभी भी बड़ा रूप धारण कर सकता है और अच्छे से अच्छे कार्य को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी में संस्कारों की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि आज के बच्चे भले ही अधिक शिक्षित हैं, लेकिन उनमें पारंपरिक संस्कारों का अभाव देखने को मिल रहा है। शहरों विदेशी संस्कृति का प्रभाव अब गांवों तक भी पहुंच गया है। उन्होंने नई पीढ़ी में प्रचलित टाटा और हाय जैसे संबोधनों का उल्लेख करते हुए इनके वास्तविक अर्थ और भाव को समझने की बात कही। वहीं मन में क्रोध और अहंकार होने पर भगवान भी दूरी बना लेते हैं, जिसके चलते बड़े-बड़े यज्ञ और शुभ कार्य भी असफल हो जाते हैं। आचार्य जी ने वट वृक्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि उसका बीज छोटा होता है, उन्होंने कहा कि शुभ कार्य किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App