चिट्टे सहित धरा पंजाब का युवक

By: Nov 20th, 2026 12:55 am

पुंघ बस स्टॉप के पास गश्त के दौरान पकड़ा आरोपी, मामला दर्ज
स्टाफ रिपोर्टर-सुंदरनगर
जिला मंडी पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के समीप एक युवक को 26 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम क्षेत्र में गश्त एवं यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास पुलिस ने संदीप सिंह निवासी तहसील भुलत्थ, जिला कपूरथला, पंजाब की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए 20 नवंबर को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App