टीजीटी कला संघ की मांग, जेसीसी बैठक बुलाए सरकार

By: Nov 27th, 2026 9:35 pm

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश के पौने चार लाख कर्मचारियों और पेंशनर्ज की लंबित मांगों के समाधान के लिए टीजीटी कला संघ ने सरकार से संयुक्त सलाहकार समिति जेसीसी गठित करने की मांग की है। साथ ही संघ ने प्रदेश सरकार से अराजपत्रित कर्मचारी संगठनों को मान्यता देकर उनके प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र जेसीसी बैठक आयोजित करने की मांग उठाई है।

संघ का कहना है कि सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर कर्मचारियों के आर्थिक और गैर आर्थिक मुद्दों पर चर्चा के लिए जेसीसी का गठन जरूरी है। शिक्षा विभाग के विशाल कर्मचारी वर्ग को देखते हुए शिक्षकों की अलग जेसीसी बनाई जाए या फिर मुख्य जेसीसी में उन्हें संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

डीए, एरियर और पदोन्नति के मुद्दे पर की जाए चर्चा

संघ ने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वर्ष में दो बार नियमित विभागीय पदोन्नति समिति आयोजित करने, पदोन्नति के बाद ज्वाइन न करने से खाली रह गए पद प्रतीक्षा सूची से भरने और पदोन्नति प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App