हिमाचल के 11 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई की मंजूरी, जानिए किन जिलों को मिला फायदा

By: Nov 28th, 2026 12:08 am

11 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई की यस, चंबा की छह, किन्नौर की एक और शिमला की चार पाठशालाओं को एनओसी जारी

चंबा की छह, किन्नौर की एक और शिमला की चार पाठशालाओं को एनओसी जारी

कार्यालय संवाददाता — शिमला

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार सीबीएसई स्कूलों की संख्या में ईजाफा कर रही है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के 11 दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों को सीबीएसई संबद्धता लेने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी एनओसी जारी कर दिए गए हैं। इनमें चंबा जिले के छह, शिमला के चार और किन्नौर जिले का एक स्कूल शामिल है। इन स्कूलों को अब सीबीएसई की संबद्धता के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च, 2027 तक सीबीएसई से एनओसी प्राप्त करने वाले सभी स्कूलों को निर्धारित शर्तें पूरी करनी होगी। समय पर शर्तें पूरी नहीं करने वाले स्कूलों की एनओसी स्वत: वापस हो जाएगी। सरकार की मंजूरी के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत स्कूलों को सीबीएसई दिल्ली से संबद्धता लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई है।

चंबा जिले के इन छह स्कूलों को मिली एनओसी
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, होली
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, थल्ली
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बैरागढ़
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, झज्जाकोटि
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, हिमगिरि
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मेहला
शिमला जिला के चार स्कूल होंगे सीबीएसई
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जांगला
राजकीय गोल्डन जुबली वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्टता स्कूल, चिडगांव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, धमवाड़ी
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल मॉडल जमा दो स्कूल, तकलेच

किन्नौर जिला में एक राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, कल्पा सीबीएसई से होगा संबद्ध


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App