हिमाचल समाचार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों से सटी सीमा क्षेत्रों को सील करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शराब और अन्य प्रलोभनों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव

शुक्रवार को शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के दिल्ली जाने के कारण अध्यक्षता में यह बदलाव हुआ है। बैठक में सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, इंद्र सिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुना

हिमाचल में प्राकृतिक खेती की पहल को अब पड़ोसी राज्य भी अपनाने जा रहे हैं। किसानों के अलावा कृषि वैज्ञानिकों ने इस क्रम में प्रदेश का रुख किया है। कृषि वैज्ञानिकों ने यहां खेती के तौर तरीकों का अध्ययन कर उन्हें अपने राज्य में लागू करने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मेनेज) हैदराबाद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। राज्य कृषि प्रबंधन और प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (समेति) मशोबरा ने कृषि वैज्ञानिकों के लिए पांच दिवसीय प्रशि

इफ को कांगड़ा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा में नगरोटा बगवां, कांगड़ा, रैत एवं धर्मशाला क्षेत्र की कृषि सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के लिए नैनो उर्वरकों के उपयोग हेतु फसल विचार गोष्ठी...

मार्च के महीने में साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा। इसी दिन होली का त्योहार भी है। वैसे तो चंद्रग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा...

सोलन। सोलन शहर में होली के लिए बाजार सज चुके हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर प्री होली मनाई जा रही है। इस बार बाजार में हर्बल रंग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाजार में यह रंग 120 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। लोग भी इस बार दुकानदारों से केमिकल रंगों के बजाए...

नादौन। उपमंडल नादौन के तहत आने वाले जोलसप्पड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा गिरी। हादसे में करीब 6 लोगों को चोटें आई। कार हमीरपुर से नादौन की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि जोलसप्पड़ के नजदीक मोड़ को काटने के बाद कर अनियंत्रित होकर ट्रक...

मंडी-कटौला-बजौरा राज्य मार्ग पर टिहरी के समीप मरोगी नाला में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के पीछे का कारण खराब सडक़ का होना बताया जा रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ, जब जीप में सवार लोग मनाली...

खड़ामुख होली मार्ग 19 घंटों के बाद फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। दुंदा पुल के पास शुक्रवार सुबह भू-स्खलन होने के कारण चट्टानों और मलबे के नीचे सडक़ दफन हो गई। नतीजतन सडक़ के इस हिस्से में आर पार होना भी मुमकिन नहीं है। बहरहाल, लोक निर्माण विभाग...