हिमाचल समाचार

शिमला। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हैं। उन्हें नींद में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस नेता नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, पूरी कांग्रेस मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ी...

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिंकू ला में हिमस्खलन के बाद दारचा-शिंकू ला मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी। पुलिस पोस्ट दारचा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को ज़ांस्कर की ओर शिंकू ला के पास एक...

भरमौर। भरमौर के कुगती और पूलन में लोकसभा प्रत्याशी कंगना रणौत अलग अंदाज में दिखीं। इस दौरान कंगना ने भरमौर की खूबसूरती को खूब निहारा और सराहा। कुगत व पूलन पंचायत के प्रधानों ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक परिधान में कंगना का स्वागत किया। जनसभा के दौरान...

भरमौर। खड़ामुख-होली मार्ग पर बड़ा भू-स्खलन हुआ है, जिसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है, वहीं होली घाटी से कांगड़ा की ओर रवाना हुई बसें भी यहां पर फंस गई हैं। बहरहाल सडक़ बहाली को लेकर कार्य अभी तक आरंभ नहीं हो पाया है। बता दें कि इसी स्थान पर पहले कई...

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है। छह विधायक बर्खास्त हो चुके हैं और इस समय विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 62 है। इसके मुकाबले कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। कांग्रेस की सरकार जाने का ख्वाब भाजपा दिन...

शिमला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को टक्कर देने के लिए कांग्रेस द्वारा कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनावी मैदान में उतारने के बाद अब भाजपा व कांग्रेस शिमला लोकसभा सीट पर आमने-सामने आ गई है। भारतीय जनता पार्टी जहां वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सिरमौर जिला से मिली भारी बढ़त को बरकरार रखना चाहती है तो वहीं विनोद सुल्तानपुरी को शिमला लोकसभा से चुनावी मैदान में कांग्रेस द्वारा उतारे जाने के बाद कांग्रेस इस बात को लेकर आश्वस्त है कि शिमला लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है तथा पूर्व में विनोद सुल्तानपुरी के पिता स्वर्गीय

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा का उपचुनाव बिकाऊ बनाम टिकाऊ के नारे पर लड़ेगी। लोगों के बीच यह तस्वीर पेश की जाएगी कि जो बिकाऊ थे, वे चले गए और जो लाए गए हैं वो टिकाऊ हैं। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर में हुई कांग्रेस विधायक को मंत्रियों की बैठक में यह रणनीति बनी है। इस बैठक में करीब 25 विधायक शामिल थे। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बैठक में थी और इसके बाद ही कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई। इस बैठक में यह नेरेटिव बनाने पर सहमति बनी कि लोगों को बताया जाए कि सरकार अल्पमत नहीं, बल्कि बहुमत में है। मंडी और शिमला संसदीय सीटों से दो विधायकों को भी इसीलि

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में हिमाचल के 16 दवा उद्योगों में निर्मित 19 तरह की दवा व सिरप गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अवमानक घोषित किए गए दवा नमूनों में से एक तिहाई दवाएं हिमाचल की दवा कंपनियों से संबंधित हैं। सीडीएससीओ की पड़ताल मेंं जो दवाएं सब-स्टैंडर्ड पाई गई हैं, उनमें डिप्रेशन, एलर्जी, न्यूमोनिया, खांसी, एसिडिटी, मतली, हाई बीपी, जीवाणु संक्रमण, रक्त के थक्के, दर्द और सूजन, गठिया, सिरदर्द, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, हार्ट फेल, पेट के

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत अब यदि बैंक अकाउंट को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) में कन्वर्ट नहीं किया, तो पात्र महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। दरसअसल हिमाचल में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता को ये निर्देश दिए गए हैं कि इस बार आंगनबाड़ी में रजिस्टर्ड महिलाओं को बताया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि पात्र महिलाओं को योजना की राशि सीधे उनके खाते में मिल जाएगी, जबकि ऐसा न करने की सुरत में महिलाओं को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। गौर रहे कि हिमाचल में वर्तमान में प्रदेश