प्रदेश में लोकसभा चुनावा और विधानसभा उपचुनाव का मतदान पूरा होने के बाद अब सभी विधनसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां थ्री लेयर सिक्योरिटी में ईवीएम रखी जाएंगी। इस वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक होगा। यहीं ईवीएम अब चार जून को मतगणना के दिन ही खुलेंगी। प्रदेश के वेयर हाउस में ट्रिप्पल लेयर सुरक्षा में ईवीएम रखी जाएगी। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद प्रदेश की ईवीएम वेयर हाउस में ट्रिप्पल लेयर सुरक्षा में रखी ग

चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। इस दौरान चंडीगढ़ के अलग-अलग पोलिंग बूथों पर लोग अपना वोट डालने के लिए पहुंचे। इस बीच शहर की मौजूदा बीजेपी सांसद किरण खेर भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ आईं। जहां इस दौरान पार्टी में अपने अस्तित्व को लेकर उनका दर्द छलक उठा। दरअसल, जब किरण खेर से सवाल किया गया किए क्या उन्हें उम्मीद है कि उनके काम बीजेपी

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के तहत चंडीगढ़ की एक लोक सभा सीट के लिए शनिवार को मतदान हुआ। खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ में प्रतिशत 69.70 रहा। शनिवार को मतदान को लेकर सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों के बाहर लोगन की लाइन लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के कारण सभी में होड़ लगी रही की वह सुबह जल्दी-जल्दी अपनी वोट डाल दे। चंडीगढ़ के शहर के सकतोरन की बजाय यहां की कलोनियों ओर गांवों में खासा जोश देखने को मिला। चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए मुख्य मुकाबला बीजेपी और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच है। इस लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन और इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार

प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी देश की आवश्यकता है, मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा चुनाव हैं और छह उपचुनाव हैं, ये सभी चुनाव भाजपा जीतने वाली है। लोकसभा में चौका और विधानसभा उपचुनाव में छक्का लगना निश्चित है। जनता का मूड मोदी के साथ है। श्री बिंदल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि के आंकड़े हमारी अर्थव्यवस्था में मजबूत गति को दर्शाते हैं, जो आगे और भी तेज होने वाली है। देश के मेहनती लोगों के लिए धन्यवाद, जिनकी बदौलत 2023- 24 में विकास दर 8.2 प्रतिशत रही है। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि यह वृद्धि इस बात का भी उदाहरण है कि भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढऩे वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ जैसा कि मैंने कहा, यह आने वाली चीजों का सिर्फ एक ट्रेलर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इसे सफल बनाने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों ने मतदान प्रक्रिया में उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग तथा हिमाचल निर्वाचन विभाग के सतत प्रयासों तथा लोगों की भागीदारी से ही प्रदेश में सफल मतदान संभव हो पाया है। उन्होंने मतदान में रुचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पहली बार भाग

टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने खेल के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो और नोट शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस घोषणा में उन्होंने अपने कोच, सपोर्टिंग स्टाफ और अपने भी साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया नोट में लिखा, पिछले कुछ दिनों में मुझे आपके प्यार, समर्थन और स्नेह से बहुत खुशी मिली है। इन भावनाओं को जगाने के लिए मैं सभी फैंस का दिल से धन्यवाद करता हूं।

बंगाणा पुलिस थाना में कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो व उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुए हैं। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एक्सईएन सुरेश कुमार धीमान की शिकायत पर देवेंद्र कुमार भुट्टो व करण कुमार के खिलाफ दो-दो मामले दर्ज किए हैं। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एक्सईएन सुरेश कुमार धीमान ने पुलिस के पास तीन अलग-अलग शिकायत दी हैं। पहली शिकायत में एक्सईएन ने बताया कि देवेंद्र भुटटों को प्रधानमंत्री ग्रा

जालंधर में शनिवार को लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए है। शहर के लोगों ने सुबह सात बजे से अपने पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान किया। मिली जानकारी के अनुसार छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जालंधर लोकसभा सीट पर कुल 57.5 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि लोकसभा चुनावों में जालंधर से बीजेपी उम्मीदवार सुशिल रिंकू, कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, आप के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी और बसपा के उम्मीदवार एडवोकट बलविंदर सिंह मैदान में उतरे हैं। अब देखना यह है कि देश की जनता किस के सिर पर जीत का ताज सजाती है। इन चुनावों का नतीजा चार जून को सामने आएगा। कुल 1951 पोलिंग बूथ पर जनता ने वोट डाला।

पुलिस ने प्रदेशभर में नशा माफिया पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने प्रदेशभर में आचार संहिता लागु होने के बाद पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी के दौरान अब तक भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की अंतरराज्जीय सीमाओं सहित पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में आने-जाने वाहनों की तलाशी के बा

यह भी पढ़ें