पड़ोस

चंडीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्यपाल जैन ने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दिए गए विश्व शांति, जियो और जीने दो, अपरिग्रह, परस्पर सहनशीलता एवं पेड़-पौधो, पक्षियों एवं जानवरों तक के प्रति भी स्नहे के सिद्धांत आज के समय में भी उतने ही प्रसांगिक हैं, जितने की वे हजारों वर्ष पहले थे। जैन रविवार को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर 27बी के दिगंबर जैन मंदिर एवं सेक्टर 18डी के जैन स्थानक में आयोजित समारोहों में मुख्यातिथि के नाते संबोधित कर रहे थे। जैन ने कहा कि वास्तव में भगवान महावीर सहित सभी महापुरुषों एवं धर्म गुरुओं के संदेश समूची मानवता के लिए थे, परन्तु हमने अपनी तंग सोच एवं व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण अपने महापुरुषों को भी विभिन्न धर्मों, सांप्रदायों एवं जातियों में बांट दिया है।

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार रात एक श्मशान घाट की दीवार गिरने से दो लड़कियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा कि दीवार के सहारे लकड़ियां खड़ी की गई थी, जिस कारण कल...

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख दस हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि शनिवार को बीएसएफ खुफिया विंग ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर...

अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले चारपाई के साथ बांध दिया, ताकि वे जान बचाने का भी प्रयास न कर सके। मरने वाली महिला की पहचान पिंकी (23) के रूप में हुई है, जबकि पति...

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा हलका होशियारपुर से उम्मीदवार डा. राज कुमार के पक्ष में लोगों को लामबंद किया है। चबेवाल में कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए रॉयल किंग्स जैतपुर ने अढ़ाई साल पहले बनी पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और अन्य विपक्षी दलों की विफलताओं की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार को भारी संख्या में वोट देकर भारी बहुमत से जिताने को कहा। इस अवस

चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर जारी विवाद थम नहीं रहा। शनिवार को वार्ड नंबर 15 के 52 पदाधिकारी और उनका साथ 240 बूथ एजेंट ने कांग्रेस पार्टी के पदों से इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े को भेज दिए गए हैं। वार्ड नंबर 15 के पदाधिकारी ने दिल्ली भेजें इस्तीफे के पत्र में कहा है कि हम सब लोग चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर 15 के पद अधिकारी हैं, जो चंडीगढ़ में इतने दिनों से पार्टी के प्रधान लक्की की कार गुजारी और चंडीगढ़ के बड़े नेता पवन कुमार बंसल की टिकट काटने और उनके बारे में सोशल मीडिया पर लिखने पर हमें रोष है।

पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एनके शर्मा ने कहा है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जीरकपुर से ही की थी। लोहगढ़ में सरपंच बनने के बाद जीरकपुर नगर परिषद का अध्यक्ष बनकर यहां के विकास को नया मोड़ दिया। शर्मा शनिवार सुबह जीरकपुर में सरपंच जसपाल सिंह के आवास पर पहुंचे भारी संख्या में मौजूद अकाली दल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उन्हें पार्टी के हित में एकजुट करते हुए चुनाव प्रचार अभियान को गति देने की अपील की। उन्होंने कहा

चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) ने शहर के व्यापारियों के मुद्दों, व्यापार को नियंत्रित करने वाले कल्याणकारी कदमों और मार्केटों के अपग्रेडेशन को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा शहर के लिए जारी किए जाने वाले घोषणापत्र का हिस्सा बनाने की मांग की है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधमंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन से मलकट कर उन्हें व्यापारियों और शहर की मार्केटों की समस्याओं के बारे में ज्ञापन भी सौंपा। अध्य

चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी का शनिवार को सेक्टर-18, 19, 21 और 29 में लोगों और व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और अन्य वरिष्ठ नेताओं पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूर्व मेयर रविंदरपाल सिंह पाली, हरमेल केसरी के साथ तिवारी ने लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। जहां उन्होंने इन क्षेत्रों के निवासियों और व्यापारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके मुद्दों के बारे में जानकारी ली। तिवारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोगों और दुकानदा