
पंचकूला। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 10 अगस्त से बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 9 अगस्त को सुबह 7.56 बजे जारी अखिल...