अध्यक्ष बनने की खुशी में परोसी धाम

By: Jan 13th, 2017 12:05 am

पद्धर — द्रंग कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर  ताजपोशी की खुशी में अपने निवास स्थान रोपा चैहटीगढ़ में कार्यकर्ताओं को मंडयाली धाम परोसी। उन्होंने इस मौके पर अपने निवास पर देउली का भी आयोजन कर रखा था। प्रदेश के स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, कुल्लू जिला से सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, हरीश चंद्र शर्मा प्रेम ठाकुर को बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे। प्रेम ठाकुर ने द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अपनी ताजपोशी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ठाकुर, सीएम वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया। देउली में देव टूंडाकारी नारायण, देव कालीनाग, माता चामुंडा भगवती, देव प्रतापीवीर शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने देवताओं से आशीर्वाद लिया


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App