अनिल विज पर कार्रवाई करे भाजपा

By: Jan 16th, 2017 12:05 am

नाहन —  भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की आत्मा व सिद्धांतों की हत्या की है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में एक प्रतीक के रूप में विख्यात महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता व हरियाणा के मंत्री अनिल विज के बयानों की तीखी आलोचना करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिंद्र सिंह नौटी ने कड़ी भर्त्सना की है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में नौटी ने कहा कि भाजपा व आरएसएस सुनियोजित तरीके से स्वतंत्रता सैनानियों के सिद्धांतों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की किसी भी प्रकार एवं सिद्धातों के मामले में प्रधानमंत्री से तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों व मार्गदर्शन को भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस भाजपा के इस तरह की कारगुजारियों को सहन नहीं करगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने ऐसे नेताओं को पार्टी व पद से बाहर नहीं किया तो कांग्रेस राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी। साथ ही देश के प्रधानमंत्री व भाजपा के नेताओं को सार्वजनिक रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App