अब मॉडल-प्रैक्टिकल से सीखेंगे स्कूली छात्र

By: Jan 2nd, 2017 12:01 am

शिमला  —  प्राथमिक स्तर से ही छात्रों को गुणात्मक शिक्षा देने और उनके सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षा देने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जो भी स्कूल इस अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करेगा, उसकी रैंकिंग की जाएगी। यह सब खास योजना के तहत किया जाएगा। वर्तमान में कांगड़ा के दो स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है, लेकिन अब इसे पूरे प्रदेश के स्कूलों में लागू करने की योजना है। इस योजना के तहत गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में बच्चों को निपुण बनाने के लिए मॉडल और प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा दी जाएगी। उदाहरण के लिए गोले के त्रिज्या और परिधि जैसे अवधारण बच्चों को खुद गोले में खड़े करके सिखाए जाएंगे। ऐसी ही दिलचस्प गतिविधियों के साथ अन्य विषयों की भी पढ़ाई करवाई जाएगी। क्लास रूम ऐसी प्रणाली से सजाए जाएंगे, जो कक्षा के विषय से संबंधित हों। स्कूल एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की कोशिश की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App