अब होगी चार्जशीट पर चर्चा

By: Jan 18th, 2017 12:01 am

भाजपा के आरोपों पर जवाब ने देने के लिए सत्ती ने घेरी सरकार

ऊना —  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर चार्जशीट को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश सरकार इस बारे में अभी तक कोई भी साकारात्मक कार्रवाई नहीं कर पाई है। मंत्री और कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। अब 73 संगठनात्मक मंडलों में भाजपा चार्जशीट पर चर्चा कर कांग्रेस की पोल खोलेगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि चार्जशीट पर सरकार अभी तक कोई भी कार्रवाई करने का साहस नहीं दिखा पाई है। इससे जाहिर हो रहा है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। आरोपों की सच्चाई के चलते यह नेता चुप हैं। भाजपा कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट्राचार को जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए पहली से 15 फरवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार्जशीट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे जहां जनता भ्रष्टाचार के कारनामों के बारे में जान पाएगी, वहीं प्रदेश सरकार के विरुद्ध जनमत तैयार किया जा सकेगा। श्री सत्ती ने कहा कि। मुख्यमंत्री में साहस है तो वे इस चार्जशीट की निष्पक्ष जांच करवाएं। मुख्यमंत्री रजवाड़ाशाही मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए कभी भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करते हैं, तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर तंज कसते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App