आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर लोग फिदा

By: Jan 4th, 2017 12:07 am

newsज्वालामुखी – नादौन के साथ सटे ब्यास पुल के निकट चल रहे लोहड़ी मेले में मंगलवार को ठंड के बावजूद काफी लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। लोहड़ी के उपलक्ष्य पर एक सप्ताह पूर्व इस मेले का शुभारंभ हुआ था। आयोजन में ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। मेले में आगरा से आए विकास ने मनियारी के सामान का स्टाल लगाया है। उन्होंने बताया कि मनियारी की कई आम जीवन में प्रयोग होने वाली आइट्म प्रदर्शित की गई हैं। उसका सारा माल आगरा, दिल्ली तथा अन्य पड़ोसी राज्यों से आता है। उसने दावा किया कि उसके पास कम रेंज में बेहतर क्वालिटी का सामान उपलब्ध है। मनियारी के सामान में बिंदी, कलच्चर, चूडि़यां, हेयर ब्रश, हेयर बैंड, कडे़, फैंसी व सामान्य बिंदियां,आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित कई तरह का सामान उपलब्ध हंै जो कि मांग के अनुसार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास सारा सामान आज के समय में आधुनिक वस्तुओं के आधार पर मंगवाया जाता है। आयोजक मनजीत सिंह ने बताया कि इस मेले में कई राज्यों से आए व्यापारी अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। करीब 50 दुकानें सजाई गई हैं। इनमें कई तरह के घरेलू सामान के अलावा कपड़े, मनियारी, क्रॉकरी, कंबल, फर्नीचर, जूते तथा घरों में प्रयोग होने वाली रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां पर कई तरह के कपड़े 100 से 500 तक की रेंज में उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App