उत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे ईशान

By: Jan 9th, 2017 12:01 am

बिलासपुर — हरियाणा के रोहतक में 12 जनवरी से शुरू होने वाले 21वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में रेनबो स्टार क्लब के प्रधान ईशान अख्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ईशान अख्तर कई साल से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ईशान को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के अलावा व्यास गौरव अवार्ड, सीबीआई निदेशक से इग्नू प्रदेश रत्न अवार्ड और शान-ए हिंद अवार्ड प्राप्त कर चुके हंै। अभी वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में वोकेशनल पर्यटन के शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App