ऊना के पांगलु में झुलसा युवक

By: Jan 21st, 2017 5:08 pm

LOGO1अंब— थाना क्षेत्र अंब के तहत पांगलु में एक युवक झुलस गया। पीडि़त को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बलबंत सिंह (42) पुत्र फलातू राम निवासी पांगलु गुरुवार रात को बिजली न होने से कमरे में दीपक जलाकर सोया हआ था। इसी दौरान दीये से उसकी रजाई को आग लग गई, जिससे बलबंत सिंह का गला व छाती भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। उक्त आगजनी की घटना में पीडि़त का 20 प्रतिशत भाग आग से झुलस गया है। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र अंब में भर्ती करवाया गया है। बीएमओ एसके वर्मा ने बताया कि आग की घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App