कर्मियों के खाते में डाली काटी राशि

By: Jan 21st, 2017 12:01 am

हमीरपुर — ड्राइवर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और चालक-परिचालक संगठन के प्रदेश प्रधान शिव कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को रिटायरमेंट के उपलक्ष्य में हमीरपुर डिपो के कर्मचारियों के वेतन से 100 रुपए और अनुबंध कर्मियों से 50 रुपए की राशि काटी गई थी, जिसे 19 जनवरी को कर्मचारियों के खाते में जमा करवा दिया है। उन्होंने कहा कि परिवहन मजदूर संघ के कुछेक कर्मी हमीरपुर डिपो से भी ताल्लुक नहीं रखते हैं, उन्हें विभाग ने भी डिसमिस कर रखा है। उक्त कर्मचारी निगम के कर्मचारियों को भड़काने में लगे हुए हैं। वहीं इस दौरान जनरल सेके्रटरी हमीरपुर टेक्निकल यूनियन के प्रधान सुशील कुमार, परिवहन मजदूर संघ के सचिव राकेश कुमार भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App