कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बांटी

By: Jan 19th, 2017 12:05 am

सोलन —  प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए राज्य में 111.19 करोड़ रुपए की डा. यशवंत सिंह परमार किसान स्वरोजगार योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत किसानों को पोलीहाउस निर्माण के लिए 85 प्रतिशत तक उपदान दिया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बखालग तथा ग्राम पंचायत घनागूघाट के बपड़ोण गांव में लोगों को प्रदान की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर गीत-संगीत एवं नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए वर्तमान में अभियान चलाया जा रहा है। कलाकारों ने जानकारी दी कि डा. वाईएस परमार किसान स्वरोजगार योजना के तहत पोलीहाउस निर्माण के लिए मिलने वाले 85 प्रतिशत अनुदान से अब पोलीहाउस निर्मित करना काफी आसान हो गया है। विभाग के कलाकारों ने ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना की जानकारी प्रदान की। जयश्वरी लोक नृत्य कलामंच ठियोग के कलाकारों ने कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणी तथा ग्राम प्राथा में लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान किरपा राम चंदेल, ग्राम पंचायत घनागूघाट के प्रधान धनीराम रघुवंशी, प्रधान ग्राम पंचायत प्राथा मोहेंद्र ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत नारायणी बिमला देवी, उपप्रधान ग्राम पंचायत नारायणी यशपाल, उपप्रधान ग्राम पंचायत प्राथा प्रेम सिंह, उपप्रधान घनागुघाट रतन लाल, उपप्रधान बखालग सुरेंद्र पाठक, वार्ड सदस्य रमा गौतम, सुनीता चोपड़ा, दिनेश ठाकुर, धनीराम, बलदेव गौतम, बीडीसी सदस्य हीरापाल चंदेल, वार्ड सदस्य जमुना देवी, वार्ड सदस्य लीला देवी, मीना देवी, सविता देवी, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति कैप्टन पदमदेव ठाकुर, लेखराम ठाकुर, बेलीराम ठाकुर, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App