कल तक बदलें प्रत्याशी

By: Jan 19th, 2017 12:02 am

देहरादून — उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही श्रीनगर गढ़वाल से सटी देवप्रयाग विधानसभा में भी भाजपा के अंदर विद्रोह हो गया है। पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार और पूर्व राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पार्टी को 20 जनवरी तक अपना निर्णय बदलने की चेतावनी दे दी है और ऐसा नहीं होने पर चुनाव में निर्दलीय कूदने के संकेत दे दिए हैं। सूबे की सियासत में हॉट सीट माने जाने वाली और पंचप्रयागों में से एक देवप्रयाग में एक बार फिर कांग्रेस के साथ भाजपा में भी दो फाड़ होने के पूरे हालात बन गए हैं। देवप्रयाग विधानसभा से टिकट की दौड़ में सबसे ऊपर चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर भट्ट के तीखे तेवरों ने इसके प्रत्यक्ष संकेत भी दे दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App