कांग्रेस ने तैनात किए संयोजक

By: Jan 6th, 2017 12:01 am

शिमला— कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने रोहित कुमार को किसान खेत एवं मजदूर कांग्रेस जिला ऊना का संयोजक, जबकि कुलवंत सिंह मान को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक कांग्रेस ऊना का संयोजक नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। इसके अलावा जसप्रीत सिंह को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक कांग्रेस कसौली और नासिर खान को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक कांग्रेस नाहन का संयोजक नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। ये सभी नेता काफी समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App