कुनिहार को मिला स्टेडियम

By: Jan 29th, 2017 12:07 am

NEWSकुनिहार – मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्व. महाराजा पद्म सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं कुनिहार  में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया। मुख्यमंत्री के कुनिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। कुनिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुनिहार स्टेडियम का शनिवार को लोकार्पण किया। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर हरिदास की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। कुनिहार स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हर क्षेत्र में प्रदेश का विकास हुआ है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।   कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सामाजिक विकास कार्य के लिए सभी मिल-जुल कर कार्य करें। इस अवसर पर युकां के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, दून विधायक विधायक राम कुमार,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, सचिव संजय भंडारी, महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष  जेनब चंदेल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रंगारंग कार्यक्रम से खूब जमाया रंग

कुनिहार स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री जनसभा के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय  कुनिहार के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसकी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने काफी सराहना की। इस दौरान छात्राओं ने प्रदेश सरकार द्वारा गत चार वर्ष में किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। इसके अलावा बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल व एसवीएन स्कूल कुनिहार के छात्रों ने भी बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मन मोहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App