कुनिहार में होटल सुलगा

By: Jan 8th, 2017 5:19 pm

LOGO1कुनिहार — कुनिहार के एक निजी होटल एवर ग्रीन में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक कुनिहार बस स्टैंड स्थित होटल एवर ग्रीन में देर रात दो बजे के आसपास आग लगी। होटल में सोए एक कर्मचारी को अग्निकांड का तब पता चला, जब आग की तेज लपटों के कारण होटल में रखे शोकेश के शीशे चटकने लगे। उस समय आग भयंकर रूप धारण कर होटल के अंदर हाल तक पहुंच चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आग पूरे होटल के साथ-साथ आसपास की दुकानों व रिहायशी मकानों को भी अपनी चपटे में ले लेती। होटल के साथ रहने वाले दुकानदारों व पड़ोसियों को जैसे ही अग्निकांड की सूचना मिली सब तरफ अफरा-तफरी का महौल बन गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस चौकी को भी अग्निकांड की सूचना दी गई। पुलिस कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एवर ग्रीन होटल मालिक पंकज ठाकुर के अनुसार अग्निकांड में लगभग तीन लाख 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। एएसआई पुलिस चौकी कुनिहार जीत राम ने बताया कि होटल एवर ग्रीन में रात करीब दो बजे के आसपास आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App