खांसी-बुखार से ऊना परेशान

By: Jan 15th, 2017 12:05 am

ऊना – ऊना में लोगों को ठिठुरती ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोग दिन के समय भी ठिठुर रहे हैं। शनिवार को जिला ऊना में न्यूनतम तापमान 3.0 तथा अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि दो दिन पूर्व गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.4 तथा अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में आई गिरावट के चलते दिन के समय ठंड बढ़ गई है। सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड के चलते बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हुई है। दुकानदार भी ठंड से बचने के लिए आग सेंकते नजर आ रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग बुखार, गला खराब, जुकाम, खांसी सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में कमी आने से दिन के समय ठंड बढ़ी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App