खेत जा रही महिला पर सूअर का हमला

By: Jan 19th, 2017 12:07 am

newsघुमारवीं —  कुठेड़ा ग्राम पंचायत के तहत धारबाड़ गांव में एक सूअर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शीला देवी मंगलवार को सुबह दस बजे अपने घर के साथ लगते खेतों में घास लेने जा रही थी कि अचानक सूअर ने उस पर हमला कर दिया। सूअर के हमले से घायल होने के बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। उन्होंने सूअर को वहां से भगाया। घायल अवस्था में परिजन उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। महिला अभी भी अस्पताल में एडमिट है पर हालत खतरे से बाहर है।

तंग करके रख दिया

बिलासपुर- जिला के ग्रामीण और जंगलों के साथ सटे इलाकों में सूअरों और बंदरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। यह चौंकाने वाला सच कई बार सामने आ चुका है,पर फिर भी इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। ये सूअर और बंदर किसानों की फसलें चट कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो ये इतने बेखौफ होते जा रहे हैं कि लोगों पर भी हमला बोल देते हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि लोगों को इन्हें मारने की परमिशन दी जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App