गुरु के रंग में रंगे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

By: Jan 6th, 2017 12:01 am

अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब, नंगल, शाहपुरकंडी —  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को पूरे उत्तर भारत में गुरु महिमा का गुणगान हुआ। नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन पंज प्यारों के नेतृत्व में किया गया। यह नगर कीर्तन विभिन्न गांवों से होते हुए तख्त श्री केसगढ़ साहिब में जाकर संपन्न हुआ। उधर, श्री आनंदपुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा तप अस्थान साहिब में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया गया। वहीं, खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव खालसा कालेज में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बडे़ ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद खालसा कालेज गर्ल्ज स्कूल की छात्राओं द्वारा शबद-कीर्तन करके आई संगतों को निहाल किया। वहीं, दिल्ली-चंडीगढ़ से लेकर हरियाणा और हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर के गुरुद्वारे में भी प्रकाश पर्व की धूम रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App