गुरु द्रोणाचार्य नर्सिंग की छात्राएं छाईं

By: Jan 20th, 2017 12:05 am

योल —  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।  इसमें गुरु द्रोणाचार्य कालेज ऑफ नर्सिंग योल कैंट की बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में मीनाक्षी पुत्री राम प्रसाद ने पहला, श्वेता ठाकुर पुत्री सुखदेव ने दूसरा तथा आरजू पुत्री सुवील कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष में नेहा पुत्री ध्रुव कुमार ने पहला, साक्षी चंबियाल पुत्री सुरेंद्र कुमार ने दूसरा तथा मारवी पुत्री विजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नर्सिंग के तृतीय वर्ष में साक्षी भारद्वाज पुत्री सुशील कुमार ने पहला, अंजलि गुलेरिया पुत्री पवन कुमार गुलेरिया ने दूसरा तथा स्मृति पुत्री कमलेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष में मीना कुमारी पुत्री गुरदेव सिंह ने पहला, रुचिका अवस्थी पुत्री अशोक अवस्थी ने दूसरा तथा शैलजा कश्यप पुत्री स्वर्गीय दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त  कर कालेज का नाम रोशन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App