गौरवमय भारतीय संस्कृति

By: Jan 2nd, 2017 12:01 am

( सी. कुणाल  (ई-मेल के मार्फत) )

भारतीय संस्कृति पर पहले से ही आक्रमण होते आए हैं, फिर भी उस चीज का कायम रहना अध्यात्म शास्त्र की तरफ ध्यान आकर्षित करता है। भारत आध्यात्मिक भूमि होने के कारण यहां की संस्कृति को नष्ट करने के लिए आगे बढ़ी ताकतें खुद ही नष्ट हो गईं। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को महत्त्व मिलने पर भी सिर्फ मौज-मस्ती करने के लिए हमें हमारी संस्कृति पर आक्रमण करने वाले विदेशी रिवाजों की क्या जरूरत है? उसका समर्थन करने में समय बर्बाद करना हमारी वैचारिक कमजोरी है। विदेशों की तरह देश की पाठशाला-महाविद्यालयों के छात्र ड्रग्स की चपेट में आ चुके हैं। इस बुरी आदत से उन्हें कैसे छुड़ाया जाए, यह बड़ा सवाल देश के सामने मुंह बाए खड़ा है। सही और गलत का भेद अगर उन्हें पता रहता, तो यह मुसीबत न आती। आधुनिकता के नाम पर अपने बच्चों को लाड़-प्यार करते रहने पर और दूसरा क्या नतीजा होगा? अब यह मानसिकता बदलनी चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App