चंगर के खेतों में बरसी संजीवनी

By: Jan 7th, 2017 12:05 am

धर्मशाला —  जिला कांगड़ा के चंगर क्षेत्रों में शुक्रवार को इंद्रदेव ने राहत की फुहारें बरसाईं। इससे अब किसान फसल की बिजाई कर सकते हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। धर्मशाला का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा पर्यटक नगरी धर्मशाला में 2.6 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है।  धौलाधार की पहाडि़यों पर बर्फबारी से होटलियर्ज को भी अब अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। अभी तक धर्मकोट के समीप गलू, ठठारना, ज्वाला, त्रियूंड के क्षेत्र सफेद चादर ओढ़ चुके हैं। उधर, वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ धर्मशाला डा. रक्षपाल चौधरी  ने बताया कि शुक्रवार की बारिश फसलों के लिए बेहतर है। यह बारिश चंगर क्षेत्र में भी फसल की बिजाई व सिंचाई के लिए पर्याप्त है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App