चार पंचायतों में घूमेगा हर सदस्य

By: Jan 16th, 2017 12:05 am

बरमाणा —  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने रविवार को बिलासपुर की कार्य समिति का गठन किया। शीघ्र ही कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि केरल और कर्नाटक की तर्ज पर प्रदेश की पंचायतों को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि सभी कार्य समिति के सदस्यों को एक महीने में चार पंचायतों की यात्रा करनी होगी। यात्रा का नाम ग्राम संवाद यात्रा दिया गया है। ग्राम संवाद यात्रा के दौरान जिला कार्य समिति के सदस्य प्रदेश कांग्रेस सरकार की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे और सता के विकेंद्रीयकरण की समझ बढ़ाने के लिए लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम के तहत संविधान के 73वें व 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को दी गई शक्तियों के बारे में चर्चा की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App