छिंबा-बल्ह में फंदे पर झूली विवाहिता

By: Jan 8th, 2017 12:05 am

अवाहदेवी— चौरी पंचायत के छिंबा-बल्ह गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता अपने मायके से गत दिन ही ससुराल आई थी। उसे उसका पिता ससुराल छोड़कर आया था। विवाहिता ने दोनों बच्चों सहित परिजनों के साथ खाना खाया। उसके उपरांत दोनों बच्चे करीब साढ़े नौ बजे कमरे में आए, तो बच्चों ने मां को दुपट्टे के साथ कमरे की छत में लगी गाडर से बंधा देखा। बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को बताया। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो विवाहिता दम तोड़ चुकी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेज दिया था। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने की।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App