जड़ से उखाड़ फेंकेंगे कांग्रेस सरकार को

By: Jan 6th, 2017 12:05 am

बीबीएन – मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ कर प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा करने का खामियाजा आगामी चुनावों में वीरभद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा दिखाकर लोगों से वोट हथियाने की ओच्छी राजनीति का भी पर्दाफाश हो गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र ने यह खुद स्वीकार कर लिया है कि वह प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध नहीं करवा सकते हैं, लेकिन वह यह बात कैसे भूल सकते हैं कि उन्हें प्रदेश के युवाओं ने इसी आस में अपने वोट डाले। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में युवा अपनी ताकत दिखाएंगे और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। यह बात भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री ने बद्दी में जिला भाजयुमो की बैठक में कही। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा एवं संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री पुरुषोतम गुलेरिया भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजयुमो अध्यक्ष भरत साहनी ने की। नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले चार वर्र्षों में सत्ता में रह कर जनहित की बजाय केवल भ्रष्टाचार की संस्कृति को पोषित करने और अपने राजनीतिक विरोधियांे को प्रताडि़त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने से मुकर कर प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा ने अब इस भ्रष्ट व जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का प्रण ले लिया है। अत्री ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने वादों से मुकरी है, इससे पहले भी कई बार वीरभद्र सरकार पलटी मार चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया, अब चुनावी बर्ष में युवा हितैषी होने का ढांेग कर घडि़याली आंसू बहाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी, बल्कि वीरभद्र सरकार के भ्रष्टाचार व असफलताओं को जन-जन तक पहंुचाएगी, ताकि आने वाले विस चुनावों में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ने युवाओं को आगामी 10 से 12 जनवरी को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की। उन्हांेने समस्त युवाओं से आह्वान किया कि वह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिषय ठाकुर, युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी सौरभ धीमान, युवा मोर्चा दून के अध्यक्ष खेम चंद, कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त, नालागढ़ मंड़ल अध्यक्ष प्रवीण सैणी, अर्की मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, विशाल, मुकेश शर्मा, श्रवण चंदेल अमित चंदेल, मनोज ठाकुर, जिला सचिव निशांत ठाकुर, सुनील ठाकुर, ललित ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रिशू शर्मा नालागढ़ सहित पांचों मंडलों के करीब 50 से अधिक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App