जनता का इम्तिहान

By: Jan 7th, 2017 12:01 am

( सुनीता पटियाल, अणु, हमीरपुर )

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घडि़यां जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं, सियासी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में अपनी दो जनवरी को लखनऊ में आयोजित  रैली में नरेंद्र मोदी ने एक साथ तीनों दलों पर निशाना साधने की कोशिश की। हालांकि इस बार के बनते-बिगड़ते सियासी समीकरणों के बीच अंतिम परिणाम क्या रहते हैं, यह बहुत महत्त्वपूर्ण होगा। इन राज्यों का, खासकर उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में काफी महत्त्व है। लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह की खिचड़ी यहां पक रही है, वहां जनता को समझदारी से अपना भविष्य तय करना होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App