जलोड़ी जोत में छह इंच ताजा हिमपात

By: Jan 7th, 2017 12:05 am

आनी – क्षेत्र में मौसम एक बार फिर से मेहरबान हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद तापमान में एकाएक गिरावट आने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई और क्षेत्र के प्रमुख दर्रे जलोड़ी जोत सहित साथ लगती अन्य पहाडि़यों पर हिमपात हुआ। जानकारी के अनुसार एनएच 305 के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित प्रमुख जलोडी़ दर्रे पर शुक्रवार को छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ है, जिससे घाटी में शीतलहर दौड़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए बुखारी जलाना शुरू कर दिया है। जलोड़ी दर्रे पर हिमपात होने से एनएच 305 मार्ग में आनी-कुल्लू के मध्य यातायात थम गया है। बारिश व हिमपात होने से किसानों व बागबानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग बरिश-बर्फबारी के लिए कई दिनों से अपने इष्ट देवताओं से फरियाद लगा रहे थे, जिसे इंद्र देवता ने पूरा कर दिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App