डा. राजीव सहजल आदर्श युवा विधायक

By: Jan 21st, 2017 12:05 am

धर्मपुर —  कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. राजीव सहजल को आदर्श युवा विधायक पुरस्कार से बुधवार को भारतीय छात्र संसद पुणे द्वारा नवाजा गया। उनके अलावा भारतीय छात्र संसद पुणे द्वारा देश के विभिन्न दलों के 12 विधायकों को पांडिचेरी के विधानसभा अध्यक्ष वैतिलिगम द्वारा सम्मानित किया गया। जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर ने बताया कि भारतीय छात्र संसद पुणे द्वारा कुछ दिनों पहले देश के चुने हुए प्रतिनिधियों का एक सर्वेक्षण करवाया गया, जिसमें सोलन जिला के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल को आदर्श युवा ईमानदार विधायक के रूप में चुना गया, जो कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इससे जिला सोलन व भारतीय जनता पार्टी का नाम रोशन हुआ है। इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल के प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लाज किशोर शर्मा, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, जिला महामंत्री संजीव कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार सिंगला, मंडलाध्यक्ष दौलत राम, मदन मोहन मेहता, प्रेस सचिव राजेश बंसल, नरेंद्र ठाकुर, विनोद मरवाह, संजय ठाकुर, हीरा नंद शर्मा, कपूर सिंह वर्मा, नंद किशोर ठाकुर, मानसी देवी, कृष्णा भारती, ममता ठाकुर, कृष्णा मंडयाल, आलोक बंसल, चंदन शर्मा, सीता राम, दुनी चंद, ऋषभ अत्री, सुशील शर्मा, सुरजीत सिंह लांबा, केश्वा राम, भूपेंद्र ठाकुर, कृपा राम, लीलादत्त, महेंद्र, जोगिंद्र, भूपेंद्र, लीला दत्त, मदन, नरेश, लेखराम, कृपाल सिंह, प्रकाश वर्मा, मीना राम ठाकुर, मदन, जय ठाकुर, मीना राम, सुरेंद्र सयाल, भगत राम, भीम सिंह, दिनेश, कमलेश, अमर सिंह, डोली, कमलेश, रीता, देवेंद्र गुप्ता व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजीव सहजल को हार्दिक बधाई दी व खुशी जाहिर की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App