डीएनए टेस्ट बताएगा बछड़ा किसका

By: Jan 4th, 2017 12:02 am

तमिलनाडु के तिरुवरूर जिला में गाय और बछड़े पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि अब हकीकत जानने के लिए गाय और बछड़े दोनों का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। मामले में दो किसान एक बछड़े को अपना-अपना बता रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद जब बछड़े की असली माता का पता नहीं चल सका, तो पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला ले लिया। पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय मैथाजगन खेती-किसानी करते हैं। इनके पास काफी बड़ी मात्रा में गाय और बैल हैं। चारे आदि के लिए जानवर चरते-चरते काफी दूर तक भी निकल जाते हैं। सुबह वह अपने जानवरों को इकट्ठा करते हैं और शाम को उनके साथ घर लौटते हैं। बताया गया कि उनके मवेशी लोगों के खेतों में जाकर फसलें उजाड़ देते थे। 26 दिसंबर को 50 वर्षीय राजारतिनम अपने बछड़े की तलाश में मैथाजगन के घर आए तो एक बछड़े पर अपना अधिकार जताने लगे। राजारतिनम इस बछड़े को अपना बताने लगे तो मैथाजगन ने इसे उनका बछड़ा बताया। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसे सुलझाने की सारे प्रयास विफल रहे। जांच कर रहे आफिसर कबीरदास ने बताया कि हमने मामले को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों लोग अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं। पुलिस ने आखिरकार गाय और बछड़े का डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला लिया। दोनों को अपने-अपने जानवरों के साथ आने को कहा गया है। अब सच और झूठ का पर्दा डीएनए टेस्ट से ही उठ पाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App