तज्ज्मुल ने किया आर्यंस ग्रुप का विजिट

By: Jan 7th, 2017 12:04 am

मोहाली —  जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिला की आठ वर्षीय कश्मीरी लड़की तज्जमुल इस्लाम, जिसने इटली में आयोजित वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, ने शुक्रवार को आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजिस, चंडीगढ़ में विजिट किया। उन्हे आर्यंस ग्रुप की मैनेजमेंट द्वारा सम्मानित किया गया। यह उल्लेखनीय है कि तज्जमुल को आर्यंस ग्रुप द्वारा पॉकेट मनी के रूप में 11000 नकद ईनाम भी दिया गया था। आर्यंस ने उसे अपनी मैट्रिकुलेशन के उपरांत आर्यंस में किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर ट्यूशन फीस पर 100 प्रतिशत की छात्रवृत्ति भी ऑफर की है। तज्जमुल जिसने सब-जूनियर श्रेणी में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीत भारत को गौरवान्वित किया, को गृहमंत्री, राजनाथ सिंह ने नौ जनवरी को आमंत्रित किया है। वह जेएंड के की मुख्यमंत्री, महबूबा मुफ्ती सईद, जेएंडके के गर्वनर नरिंद्र नाथ वोहरा, बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, लालू प्रसाद यादव, एक्स-इंडियन आर्मी चीफ, जनरल दलबीर सिंह सुहाग आदि से भी मिल चुकी है। आर्यंस ग्रुप के चेयरमैन, डा. अंशु कटारिया ने कहा कि चंडीगढ के नजदीक आर्यंस कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए पहली पसंद और लोकप्रिय स्थान बन चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App