दस साल में 1200 करोड़ स्वाह

By: Jan 16th, 2017 12:02 am

हिमाचल में आग बरपा रही कहर, गर्मियों-सर्दियों में ज्यादा अग्निकांड

शिमला  – पहाड़ी राज्य हिमाचल में आग तांडव मचा रही है। घर और जंगल में लगने वाली आग से हर साल करोड़ों की संपत्ति स्वाह हो रही है। बीते दस साल में ही राज्य में आग की 16,523 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें करीब 1200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। राज्य में आग की घटनाओं से करोड़ों की संपत्ति राख हो रही है। अग्निशमन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते दस साल में राज्य में आग की करीब 1653 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इनमें वन अग्नि के अलावा मकानों में लगने वाली आग की घटनाएं भी शामिल हैं। आग की सबसे ज्यादा घटनाएं राज्य में गर्मियों और सर्दियों में ही पेश आ रही हैं। गर्मियों में सूखे की हालात से आग के लिए अनुकूल हालात पैदा हो जाते हैं वहीं सर्दियों में भी आग की घटनाएं सूखे के कारण ज्यादा होती हैं। आग के आकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में बीते 2007 से 2016 तक ही आग की 1653 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें करीब 1219 करोड़ की संपत्ति स्वाह हो गई। इसी साल राज्य में आग की करीब 2339 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें करीब 93 करोड़ की संपत्ति जलकर रख हो गई, इनमें घरों में लगने वाली आग भी शामिल हैं। यह भी सर्वविदित है कि हिमाचल में सूखे के दौरान ही आग की कहर बरपाती है। हालांकि इन दिनों सदिर्यों में आग की एक बड़ी वजह लापरवाही से आग लगना होता है।

दस साल के अग्निकांड

वर्ष         घटनाएं    नुकसान

2007      1184      33.96

2008      1351      101.82

2009      1605      123.23

2010      1447      68.01

2011      1127      136.21

2012      2640      50.50

2013      1631      46.57

2014      1635      151.03

2015      1564      414.53

2016      2339      93.67

कुल       16,523    1219.53

नोट : नुकसान करोड़ों में


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App