दो बच्चों की मां ने खाया जहर

By: Jan 22nd, 2017 5:37 pm

 LOGO2घुमारवीं- पंचायत औहर के गांव राहियां में दो बच्चों की मां नेे कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ने शनिवार रात को आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। मृतका महिला की पहचान तृप्ता (45) पत्नी अनिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार औहर पंचायत के गांव राहियां की तृप्ता (45) ने शनिवार देर शाम कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां पर भी महिला की हालत नाजुक बनी रही। महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। परिजन महिला को आईजीएमसी शिमला ले गए, जहां पर शनिवार देर शाम महिला ने अंतिम सांस ली। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई। महिला की बेटी जमा एक तथा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। उधर, घुमारवीं पुलिस ने महिला के घर पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App