धीमान कल्याण बोर्ड को प्रयास जारी

By: Jan 23rd, 2017 12:01 am

महासभा के सम्मेलन में बोले विधायक मनोहर लाल धीमान

कार्यालय संवाददाता-  धीमान बिरादरी की जायज मागों को सरकार से हल करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही धीमान कल्याण बोर्ड का शीघ्र गठन करवाने के लिए भरसक प्रयास जारी रहेंगे। यह बात इंदौरा के विधायक मनोहर लाल धीमान ने हिमाचल प्रदेश धीमान कल्याण महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कही। रविवार को चाहड़ी में महासभा का सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें विधायक मनोहर लाल धीमान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। मख्यातिथि ने विश्वकर्मा की फोटो पर द्वीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिरादरी के करीबह 500 लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में धीमान बिरादरी के उत्थान के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर सभा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने ज्यादा से ज्याद महिलाओं एवं युवाओें को सभा के साथ जोड़ने का आह्वान किया  तथा विधायक मनोहर धीमान से आग्रह किया कि वह सरकार से बिरादारी के बीपीएल परिवारों को जमीन उपलब्ध करवाएं। उन्होनें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा हाल ही में विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के गांव झंगराड़ा में धीमान कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा करने के लिए विधायक मनोहर धीमान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धीमान कल्याण बोर्ड का विधिवत गठन होने के उपरांत एक भव्य समारोह का आयोजन कर विधायक मनोहर धीमान की अगवाई में  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभा के जिला कांगड़ा अध्यक्ष ईं. आरके धीमान ने  मुख्यातिथि व प्रदेश के कोने-कोने से आए महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी धीमान, प्रदेश महामंत्री सुरेश धीमान, जिला बिलासपुर के अध्यक्ष राम कृष्ण, जिला मंडी के अध्यक्ष रोशन लाल, जिला सोलन के अध्यक्ष हंस राज, जिला चंबा के अध्यक्ष सुरिंद्र सिंह, जिला सिरमौर के लाल चंद, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष आरके धीमान मस्त राम मस्कीन, मनोहर धीमान, रसाल चंद, दुनी चंद, जसवंत धीमान, अशोक धीमान, ब्रजेश, बीएस पुन्नी, सुभाष विश्वकर्मा, प्रताप चंद ,नरेश कुमार, व स्थानीय इकाई अध्यक्ष बालक राम धीमान उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App