नगर निगम ने गिरा दिया जिम

By: Jan 4th, 2017 12:04 am

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बालीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को झटका देते हुए उनका जिम को ढहा दिया। अर्जुन कपूर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रहेजा आर्किड में रहते हैं। पिछले हफ्ते ही बीएमसी को ये जानकारी मिली कि अर्जुन ने अपनी बिल्डिंग के टेरेस पर अवैध निर्माण कर एक कमरा बनाया है। बीएमसी को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, अधिकारियों ने अर्जुन कपूर को नोटिस भेज दिया। कई नोटिस भेजे जाने के बावजूद जब अर्जुन सचेत नहीं हुए तो बीएमसी वालों ने उनका जिम ही गिरा दिया। हालांकि अर्जुन कपूर इस पर कुछ कहने से बच रहे हैं…


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App