नवनियुक्त मेयर आशा की जीत में जश्न

By: Jan 14th, 2017 12:02 am

विधायक लतिका शर्मा ने मेयर पद के चुनाव की जीत पर दी बधाई

पंचकूला— कालका विधायक लतिका शर्मा ने नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर पद के चुनाव में भाजपा की आशा जेसवाल को मेयर चुने जाने और चुनाव में भाजपा की बंपर जीत की खुशी में पिंजौर में स्थित अमरावती में चोखी ढांडी में खुशी का जश्न आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया, चंडीगढ़ सांसद किरण खेर, संजय टंडन, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल जैन, जिला पंचकूला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा, हरियाणा शिवालिक बोर्ड के सदस्य श्यामलाल बंसल, जिला युवा मोर्चा के प्रधान योगिंद्र शर्मा, जिला निगरानी समिति के चेयरमैन हरिंद्र मलिक, नगर निगम चंडीगढ़ के पार्षद, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश गुप्ता और डिप्टी मेयर अनिल दुबे, अमरावती के प्रधान शमशेर सिंह, रितु सिंगला सहित कालका, पंचकूला व चंडीगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ नगर निगम में हुए चुनावों में भाजपा की बंपर जीत पर चंडीगढ़, कालका, पंचकूला व हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। अंबाला सांसद ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समाज कल्याण नीतियों एवं ऐतिहासिक निर्णयों में लोगों ने अपनी आस्था व्यक्त की है। चंडीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल जैन ने कहा कि भिवानी, चंडीगढ़ के नगर निगम चुनावों में भाजपा की भारी जीत हुई है और इस खुशी में कालका विधायक लतिका शर्मा ने यह जश्न अमरावती में आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चार राज्यों में होने वाले चुनावों में भी भाजपा अपनी जीत का परचा फहराएगी। इस मौके पर कालका विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि चुनावों में भाजपा महिला मोर्चा की महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आशा जेसवाल को मेयर की कुर्सी संभालने पर बधाई, शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App