निबंध लेखन में प्रियंका फर्स्ट

By: Jan 5th, 2017 12:05 am

सुंदरनगर —  मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर ने भारत देश की पहली शिक्षिका तथा भारत देश में नारी शिक्षा का प्रसार करने वाली क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले का 186वां जन्म दिवस अंबेडकर फाउंडेशन दिल्ली के सौजन्य से सुंदरनगर में बड़ी धूमधाम एवम हर्षोल्लास से मनाया। इस समारोह में कांता देवी प्रधान नारी शक्ति महिला मंडल खद्दर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत किया, जबकि विशेष अतिथि नगर परिषद सुंदरनगर अध्यक्षा पूनम शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष गिरिजा गौतम  रही। ट्रस्ट के संस्थापक  प्रकाश चंद व चेयरमैन सीआर बंसल ने बताया कि सुंदरनगर ब्लॉक कि सभी महिला प्रधानों को उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया। दूसरे चरण में ट्रस्ट द्वारा निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः  900, 600 और 300  रुपए इनाम तथा मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 500, 300 और 200  रुपए इनाम राशि तथा मेडल के साथ सम्मानित किया गया। इसके साथ स्थानीय  दस  स्कूलों में आठवीं से दसवीं में श्रेणी में आने वाली लड़कियों को भी मेडल तथा प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडी की प्रसिद्ध गायक ममता भरद्वाज ने भी भाग लिया और उनको उनके हुनर के लिए भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रमुख समाज सेवी मंडी जिला कि सबसे कम उम्र की प्रधान जबना चौहान को भी बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App