पंजाब नहीं जा सके मुख्यमंत्री

By: Jan 28th, 2017 12:01 am

शिमला — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए फिलहाल पंजाब नहीं जा सके। खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हुआ है, जिसे नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को कुनिहार जाएंगे, जहां कुछ शिलान्यास व उद्घाटन रखे गए हैं। पंजाब के विस चुनाव में मुख्यमंत्री अगले सप्ताह जा सकते हैं। हिमाचल में पिछले विधानसभा चुनाव में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह यहां पर प्रचार के लिए आए थे और अब यहां से वीरभद्र सिंह वहां प्रचार के लिए जाएंगे, लेकिन कार्यक्रम अभी तय नहीं हो सका है। रविवार तक सीएम कार्यालय से प्रचार कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App