पहली बार सुजानपुर बस स्टैंड पहुंची वोल्वो

By: Jan 17th, 2017 12:05 am

सुजानपुर —  रविवार को पहली मर्तबा वोल्वो बस सुजानपुर बस स्टैंड पर पहुंची। पालमपुर-दिल्ली रूट पर मिली हरी झंडी के बाद रविवार रात पौने आठ बजे यह बस पालमपुर से सुजानपुर पहुंची। हिमसुत्ता के नाम से चलाई गई यह वोल्वो अब प्रतिदिन पोने आठ बजे रात्रि को सुजानपुर बस स्टैंड आया करेगी। इससे पहले रविवार शाम छह बजे पालमपुर से परिवहन मंत्री जीएस बाली ने विधिवत रूप से इस नई बस वोल्वो को हरी झंडी दिखाई। पौने सात बजे शाम को रोजाना यह बस पालमपुर से चलेगी व 7ः45 बजे पर सुजानपुर पहुंचेगी। जहां से यह बस हमीरपुर से होते हुए बंगाणा, ऊना, चंडीगढ़, दिल्ली पहुंचेगी। आरएम पालमपुर ने बताया कि पालमपुर-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का किराया सुजानपुर से दिल्ली 1184 रुपए, सुजानपुर से चंडीगढ़ 631 रुपए होगा। अगर यात्री आने-जाने की बुकिंग करवाता है, तो दस प्रतिशत किराए पर छूट मिलेगी। सुजानपुर में यह बस रविवार को पहुंची, तो करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने यहां से दिल्ली रवानगी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App