पीडब्ल्यूडी जेई संघ में छह नए सदस्य शामिल

By: Jan 31st, 2017 12:01 am

शिमला — प्रदेश लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता संघ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है।  संघ ने नई कार्यकारिणी में छह और सदस्यों को शामिल किया है, इनमें एक महासचिव और चार संयुक्त सचिव व एक प्रेस सचिव बनाए गए हैं। छविंद्र कुमार को संघ का अतिरिक्त महासचिव चुना गया है। वहीं विजय चौधरी, संजय शर्मा, राजेश कपिला व रविंद्र सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रविभूषण को प्रेस सचिव चुना गया है। संघ के अध्यक्ष प्रेम अमरेट ने कहा है कि सभी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद नए सदस्यों को चयनित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App