प्रधानमंत्री की नीतियां रचेंगी नया इतिहास

By: Jan 2nd, 2017 12:01 am

मंडी —  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान बहुत सी लोकहित की घोषणाएं की हैं। पहले भले ही भाजपा को व्यापारियों की पार्टी कहा जाता था, मगर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनने के बाद से इसकी गरीबों की पार्टी के रूप में पहचान बनी है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, किसान, महिला, बुजुर्ग ,सैनिक, दलित, पिछड़े वर्ग के कल्याण की योजनाएं शुरू कर रहे हैं।  पत्रकारों से रू-ब-रू सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि सत्ता में आए तो सबसे गरीब व्यक्ति  तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी उन्हीं का सपना साकार करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस कालेधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश में नया इतिहास शुरू होगा। इस अवसर पर मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणबीर सिंह, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, सदर भाजपा अध्यक्ष दीपक गुलेरिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हेमंतराज वैद्य और  भाजपा मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App