प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन भी ऑनलाइन

By: Jan 6th, 2017 12:05 am

सोलन – डिजिटल इंडिया का सपना साकार करते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बेहतरीन कार्य किया है। विभाग ने वेबसाइट का निर्माण कर सूचनाओं को संबंधित मुखियाओं को जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट का निर्माण किया है। साथ ही विभाग ने यह भी साफ किया है कि वेबसाइट पर सूचनाएं व जानकारियां मांगी जाएंगी। जानकारी न देने पर संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार होगा। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से मिलने वाली सारी जानकारियां ऑनलाइन प्राप्त होंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि जिला सोलन के सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापक ों को जारी होने वाले निर्देश ऑनलाइन भी प्राप्त होंगे। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंद्रेश्वर शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा यह फैसला निर्देशों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए गया है। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से सभी जरूरी सूचनाएं जल्द विद्यालयों तक पहुंचाने व उनसे सूचनाएं प्राप्त करके आगामी कार्रवाई करने के लिए किया गया है। इससे सभी कार्यों को जल्द से जल्द करने में सहायता मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App