फतेहपुर भाजपा बोली, बिना बजट घोषणाओं से जनता दुखी

By: Jan 15th, 2017 12:05 am

फतेहपुर – फतेहपुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं फतेहपुर के युवा नेता चंद्र शेखर गौरा ने प्रदेश सरकार पर बिना बजट घोषणाएं व शिलान्यास करने का आरोप लगाया है। फतेहपुर में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार ने बिना बजट के घोषणाओं व शिलान्यासों से लोगों को दुखी कर रखा है। वही मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  सुजानसिंह पठानिया पर रैहन की जनता से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की रैहन स्थित कदाणा मे महिला पोलीटेक्नीक कोलज खोला जाना था, जिसे कुछ माह पूर्व मंत्रिमंडल ने पारित भी कर दिया था ओर सीएम के दौरे दौरान इस कालेज का नींव पत्थर भी रखा जाना था। मगर रातोंरात ही इस शिलान्यास को स्थगित कर दिया है जो कि सरासर दर्शाता है कि प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक  रैहन के साथ सौतेला व्यवहार कर भेदभाव कर रही है जो कि भाजपा कभी सहन नहीं करेगी। इस दौरे के दौरान रैहन में विद्युत बोर्ड का अधीक्षण अभियंता आफिस का कार्यालय भी खोला जाना था, मगर एकाएक इस कार्यक्रम को भी स्थगित कर रैहन के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मुखिया और मंत्री की आपसी लड़ाई ने रैहन मे खुलने बाला महिला पोलीटेक्नीक को बीच मजदार में ही लटका दिया है। फतेहपुर भाजपा नेता ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता देने के नाम पर सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। अच्छा कार्य करने वाले सम्मानित किए जाएंगे और नियमों के बाहर जाकर कार्य करने वाले सजा पाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App