फैशन स्टाइल बना लांग गाउन

By: Jan 22nd, 2017 12:07 am

Utsav22ut1-3आजकल फैशन में वेस्टर्न फ्रॉक या लांग गाउन बहुत चलन में है। इनको डिजाइनर कई तरह के फैब्रिक और डिजाइन में बना रहे हैं। फैब्रिक के अनुसार इनके पैटर्न में और भी अधिक चेंज किया जा रहा है। गाउन को कई तरह के फैब्रिक से तैयार किया जाने लगा है। इस सीजन में फ्लोवर के साथ पत्तियों के प्रिंट सबसे ज्यादा चल रहे हैं। क्योंकि ये फ्रे श कलर सबसे ज्यादा आ रहे हैं। फ्रॉक कई फैब्रिक में आने लगी हैं। ज्यादातर जॉर्जेट, शिफॉन और नेट में आती हैं। फ्रॉक या लांग गाउन में कई तरह के डिजाइन और सिंपल तरीके से भी तैयार किया जा रहा है। फैशन डिजाइनर के अुनसार इंपोर्टेड कपड़ों में स्टोन और फ्लोवर डेकोरेशन में काफी चल रहा है। हैवी लुक देने के लिए कपड़ों से तैयार फ्लोवर भी डेकोरेट किए जा रहे हैं। इन्हें शोल्डर, नेक और कमर पर लगाया जा रहा है। प्रिंटेड फ्रॉक में कई पैटर्न हैं। इसमें मौसम के अनुसार फुल स्लीव्स, हाफ मेघा अस्तिन, स्लीवलैस वाले पैटर्न भी चलते हैं। नेक लाइन में भी अलग-अलग डिजाइन चल रही हैं। इसमें बोट कट, कॉलर स्टाइल, राउंड भी गर्ल्स पहनती हैं। ईवनिंग फ्रॉक भी कई लेंथ में आ रही हैं। गर्ल्स इन्हें ओकेजन और अपनी पर्सनेलिटी के अनुसार सिलेक्ट कर रही हैं। डिजाइन के अनुसार कालेज गर्ल्स लांग फ्रॉक पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App